Gulista ka Kitchen

Download more awesome themes for your blogger platform #templatetrackers Follow us @ Google+ and get weekly updates of new templates we release regularly


गारंटी हैं आपने इस नए तरीके से अंडा करी बनी बनाकर खायीं होगी। इस तरह से बनी अंडा करी का स्वाद बहुत ही शानदार होता हैं। ये एग ऑमलेट करी बनाने की रेसिपी हैं। जैसे कि इसके नाम से ही आप सभी को पता लग गया होगा कि, इसमें पहले अंडे से ऑमलेट बनाया जाएंगा और फिर करी और करी के बनने के बाद ऑमलेट को करी में डाल दिया जायेंगा। इस तरह से आपकी एग ऑमलेट करी बनकर तैयार होगी।

आवश्यक सामग्री – ingredients for omlette Egg Curry


ऑमलेट बनाने के लिए


  • अंडे = 5
  • प्याज़ = 1 मीडियम साइज़ की बारीक चोप कर ले
  • हरी मिर्च = 2 बारीक काट ले
  • नमक = 1 टीस्पून
  • हरा धनिया = 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • ऑइल = जरूरत अनुसार

पेस्ट बनाने के लिए

  • टमाटर = 2 मीडियम साइज़ के रफ्ली काट ले
  • प्याज़ = 2 मीडियम साइज़ की रफ्ली काट ले
  • लहसुन = 10 से 12 कलियाँ
  • अदरक = 2 इंच का टुकड़ा रफ्ली काट ले
  • हरी मिर्च = 2 से 3 रफ्ली काट ले
  • ऑइल = 2 टेबलस्पून

करी बनाने के लिए

  • तेज़पत्ता = 2
  • दालचीनी = 2 टुकड़े
  • काली मिर्च = 2 से 3
  • ज़ीरा = 1 टीस्पून
  • प्याज़ = 2 मीडियम साइज़ की बारीक चोप कर ले
  • हरी मिर्च = 2 बारीक काट ले
  • ज़ीरा पाउडर = 1 टीस्पून
  • गर्म मसाला पाउडर = 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर = ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर = 2 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर = ½ टीस्पून
  • नमक = स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया = थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • ऑइल = 3 से 4 टेबलस्पून

विधि – How to make egg omlette curry

एग ऑमलेट करी बनाने के लिए सबसे पहले आप पेस्ट बना ले। जिसके लिए एक पैन में ऑइल डालकर गर्म होने के लिए रखे। जब ऑइल गर्म हो जाएँ, तो तब इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज़ और टमाटर डालकर इन सब को मिक्स कर ले। उसके बाद इनको तब तक पका ले। जब तक प्याज़ और टमाटर हल्के-हल्के सॉफ्ट नही हो जाते हैं। 


प्याज़ और टमाटर के सॉफ्ट हो जाने के बाद आप गैस को बंद कर ले और अब इसको एक बाउल में निकाल ले। जिससे ये ठंडा हो जाएँ, क्यूंकि जब ये सामान ठंडा होगा। तभी इसको ग्राइंड करके इससे पेस्ट बनाया जायेंगा।


फिर ऑमलेट बनाने के लिए के पैन में थोड़ा सा ऑइल डालकर गर्म होने के लिए रखे। ऑइल के गर्म हो जाने पर इसमें अन्डो का मिक्सचर डाले। सारा मिक्सचर एक साथ ना डाले। क्यूंकि इतने अन्डो से आपको तीन ऑमलेट बनाने हैं, तो एक ऑमलेट बनाने के हिसाब से उतना ही मिक्सचर डाले।


अब ऑमलेट को नीचे की साइड से पकने दे। जब ये नीचे से पक जाएँ, तब इसको सावधानी से स्पेचुला से हेल्प से पलट ले और पलटकर हल्का सा ही पकाएं और फिर ऑमलेट को रोल करके एक प्लेट में निकाल ले। ऑमलेट को पलटकर दूसरी साइड से ज़्यादा इसलिए नही पकाना हैं। क्यूंकि फिर ये आसानी के साथ रोल नही होगा। इसलिए दूसरी साइड से कम ही पकाना हैं।


अब पेस्ट बना ले क्यूंकि इतने टाइम में पेस्ट का सामान भी ठंडा हो गया होगा। पेस्ट बनाने के लिए मिक्सी जार में पके हुए प्याज़, टमाटर अदरक और लहसुन डालकर इनको ग्राइंड करके पेस्ट बना ले। पेस्ट बनाने में अगर आपको पानी डालने के की जरूरत लगती हैं, पेस्ट नही ग्राइंड हो रहा हैं। तब ही इसमें बहुत थोड़ा सा पानी डाले और पेस्ट बना ले।


करी बनाने के लिए सारी चीज़े तैयार हैं। अब करी बनायें जिसके लिए एक पैन में ऑइल डालकर गर्म करे। फिर ऑइल में ज़ीरा, तेज़पत्ता, काली मिर्च और दालचीनी इन सब को एक साथ डाले।


फिर इनके हल्का सा फ्राई हो जाने के बाद इसमें हरी मिर्च डाले। फिर प्याज़ डालकर प्याज़ को लाइट गोल्डन होने तक फ्राई कर ले। प्याज़ के फ्राई होने पर फ्लेम को धीमा करे। क्यूंकि इसमें मसाले डालकर भूनने हैं। जिससे मसाले जले नही इसलिए फ्लेम को कम करे।


3 से 4 मिनट बाद ग्रेवी रखने के लिए इसमें दो गिलास पानी डालकर मिला ले और अब इसमें स्वाद अनुसार नमक डालकर मिक्स करे। फिर गर्म मसाला पाउडर डालकर इसको भी मिक्स कर ले।


अब मीडियम टू हाई फ्लेम पर पैन को ढककर बॉईल आने तक पका ले। जब करी में बॉईल आने लगे, तब पैन का ढक्कन हटाकर करी को एक से दो मिनट और पकने दे। उसके बाद इसमें ऑमलेट जिसको आपने पीस में काटकर रखा हैं। उन पीस को करी में डालकर हल्के हाथ से मिक्स करे और अब करी को ऑमलेट के साथ 10 सेकंड पका ले।


ऑमलेट डालकर अगर आप करी को ज़्यादा टाइम पकाएंगे, तो ऑमलेट के पीस करी में खुलने लगेगे। इसलिए ऑमलेट डालकर करी को ज़्यादा नही पकाना हैं। फिर गैस को बंद करके इसमें हरा धनिया डालकर पैन को ढककर 5 मिनट रख ले। उसके बाद ऑमलेट करी को डिश आउट कर ले और अपनी मन पसंद रोटी के साथ खाएं।


 मिक्स वेज रेसिपी (Mix veg recipe):

 कई बच्चों के माता-पिता इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा सब्जियां खाने में आनाकानी करता है. जिसके कारण उसे ठीक से पोषण नहीं मिल पाता. इस वजह से उसकी ग्रोथ और सेहत, दोनों पर ही असर पड़ता है. ऐसे में पेरैंट्स हर कोशिश करने के लिए तैयार हो जाते हैं, जिससे उनका बच्चा वेजिटेबल खाने लगे.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप उसे मिक्स वेज (Mix Veg) बना कर खिलाएं. इस रेसिपी से अगर आप ये सब्जी बनाएंगे तो बच्चों को बहुत पसंद आएगी. आप इसमें मैगी मसाला भी डाल सकते हैं ताकि वह खुशी-खुशी सब्जी खालें. जानिए, रेसिपी





मिक्स वेज के लिए क्या-क्या चाहिए? (Mix veg ingredients)


2 कटे हुए आलू
1 कटी हुई फूल गोभी
1 कटी हुई गाजर
आधा कप मटर
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
2 बारीक कटे टमाटर
1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक का पेस्ट या बारीक कटी हुई अदरक
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
अमचूर पाउडर
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
तेल




मिक्स वेज बनाने का तरीका (Mix veg recipe/method)


मिक्स वेज बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छे से धो कर काट लें. अब एक कड़ाही लें और तेल डाल कर गर्म करें. इसमें हींग और जीरा डाल दें. इसमें प्याज और हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च डाल कर भून लें. प्याज पक जाने के बाद आलू, फूल गोभी, गाजर, मटर, अदरक और शिमला मिर्च मटर डाल दें. आप इसमें मनपसंद सब्जियां डाल सकते हैं. सारी सब्जियां जब थोड़ी पक जाएं तो उसमें धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर मिक्स कर दें. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर ढक दें और पकने दें.थोड़ी देर में इसे चेक करें और चलाएं.

जब सारी सब्जियां पक जाएं तो इसमें गरम मसाला और चाट मसाला मिक्स कर दें. अच्छे से चलाने के बाद गैस बंद कर दें. इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें और मिक्स करने के बाद परोस लें. आप चाहें तो इसमें पनीर भी डाल सकते हैं. इसे रोटी, पराठे या फ्राइड राइस के साथ सर्व करें.

घर पर चिकन टिक्का कैसे बनाये? Restaurant Style Chicken Tikka recipe in Hindi [Step By Step]


घर पर चिकन टिक्का मसाला कैसे बनाये?

आज मैं नॉन वेज खाने वालो के लिए बहुत ही पसंदीदा रेसिपी ले कर आयी हूँ| हमें हमेशा चिकन एक ही जैसा खाते खाते मन भर जाता है | इसलिए आज मैं आपको घर में चिकन टिक्का बनाने की रेसिपी लेकर आयी हूँ |

आप चिकन से भी बहुत सारी तरह की चीझें बना सकते है…जैसे: चिकन मशाला, चिकन करी, चिकेन पकोड़ा, चिकन मोमोस आदि | तो आज मैं आपको बताउंगी की घर पे चिकन टिक्का कैसे बनाते है| तो चलिए शुरू करते है

चिकन टिक्का बनाने के लिए हमें चाहिए….

सामग्री:-

  • बोनलेस चिकन(Boneless chicken): 150 ग्राम
  • दही(Curd): 50 ग्राम
  • अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger Garlic pest): 1 चम्मच
  • हल्दी(Turmeric): 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर(Cumin Powder): 1/2 चम्मच
  • गरम मशाला(Garam masala): 1/2 चम्मच
  • नमक(Salt): 1 चम्मच स्वाद अनुशार
  • काली मिर्च(Black paper):1/4 चम्मच
  • निम्बू रस(Lemon Juice): 1 चम्मच
  • तेल(Oil): 25 ग्राम
  • प्याज(Onion): 1
  • शिमला मिर्च(Capsicum): 1/2 पीस

चिकन टिक्का बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दही, अदरक लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मशाला, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डाल दे | 
  2. फिर उसमे निम्बू रस और 2 चम्मच तेल डाल दे, और उसे अच्छे से मिला ले |
  3. फिर उसमे चिकन के पीस को धो कर डाल दे |

  4. फिर उसमे कटे हुए शिमला मिर्च और प्याज को डाल दे |
  5. फिर उसे अच्छे से मिला ले और उसे 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दे |
  6. फिर उसे अच्छे से मिला ले और उसे 10 मिनट के लिए फिर उसे किसी लकड़ी में या रॉड पे सजा ले 
  7.  फिर उसे प्लेट पर रख दे |
  8. अब गैस पे पैन गरम करे और उसपे बाकी का तेल डाल दे, और फिर उसपे चिकन को रखकर उसे 5 मिनट तक पकाये |
  9. फिर उसे पलट कर दूसरी तरफ पकाये 
  10. फिर उसे पलटकर चारो तरफ अच्छे से पका ले और हमारी चिकन टिक्का पक कर तैयार हो गई।
  11. फिर उसे प्लेट में रखकर सजा दे

इसे बनाने में 20-25 मिनट लगता है और आप इसे स्नैक्स टाइम पे भी खा सकते है।


सुझाव:-

  • चिकन में मशाला मिलाने के बाद उसे थोड़ी देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दे |
  • इसमें अगर आप किसी और सब्जी को ऐड करना चाहे हो कर सकते है |
  • अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो आप इसे 180 सेल्सियस पे 15-17 मिनट के लिए पकाये |



मुझे विस्वास है की ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आयी होगी,अगर आप इससे अच्छा चिकन टिका बनाना जानती है तो हमारे साथ शेयर करे और हमलोग उसे पब्लिश करना पसंद करेंगे | उसके अलावा आपके पास अगर कोई सवाल है आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है…. 🙂

घर पर तंदूरी चिकन बनाने विधि || Tandoori Chicken Recipe|| Step By Step ||


घर पे तंदूरी चिकन बनाने की आसान विधि!

तंदूरी चिकन किसे पसंद नहीं होती? ये तो सभी को अच्छी लगती है | इसे आप घर पे बड़े ही आसान तरीके से घर पे बना सकते है | इसे बनाना बहुत ही आसान होता है | और आप अच्छे तो इसे अपने घर के पार्टियों में भी बना सकते है | इसे बनाने में हमें बहुत ही काम सामान का जरुरत होती है | लेकिन इसे पकने में थोड़ा सा टाइम लग जाता है | तो चलिए स्टार्ट करते है घर पे तंदूरी चिकन बनाना…..


तंदूरी चिकन बनाने की सामग्री:-

  • चिकन लेग पीस (Chicken Lollipop): 4
  • निम्बू(Lemon Juice): 1 चम्मच
  • दही: 1/2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder): 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर(Turmeric Powder): 1/2 चम्मच
  • गरम मशाला(Garam Masala): 1 चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट(Ginger garlic pest): 2 चम्मच
  • नमक(Salt): 1 चम्मच (स्वाद अनुशार)
  • तेल(Oil): 6 चम्मच
  • बटर(Butter): 1 टुकड़ा

तंदूरी चिकन बनाने की विधि:-

  1. सबसे पहले चिकन के लेग पीस को अच्छे से धो ले और उसके चारो तरफ थोड़ा थोड़ा काट दे ताकि उसके अंदर अच्छे से मशाला जा सके |

2. फिर उसमे थोड़ा निम्बू के रस को डाल दे और उसे मिला कर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे |

3. 10 मिनट बाद उसे फ्रिज से निकाले |

4. फिर उसमे दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मशाला , अदरक लहसुन पेस्ट और स्वाद अनुशार नमक डाल दे

5. फिर उसे अच्छे से मिला ले और 5 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दे |

6. अब गैस पे तवा या पैन रखे और उसमे तेल डाल दे |

7. फिर उसमे बटर डाल दे और उसे छलनी से चलाते हुए मिलाये |

8. फिर उसमे एक एक करके चिकन का पीस रख दे और उसे धीमी आंच पे पकाये |

9. 5-7 मिनट बाद उसे पलट दे और 5 मिनट ले लिए दूसरे साइड से भी पकने दे |

10. और आप देख सकते है की हमारी चिकन अच्छे से फ्राई हो गयी है |

अब उसे प्लेट में प्याज और निम्बू मिर्च के साथ सजा ले |और हमारी तंदूरी चिकन बनकर बिलकुल तैयार हो गयी है |इसे गरमा गरम खाये |


सुझाव:-

  • चिकन को थोड़ा थोड़ा कट कर देने से चिकन के अंदर अच्छे से मशाला चली जाती है |
  • चिकन में निम्बू रस डालकर मिलाने से चिकन थोड़ा कड़ा हो जाता है और उसमे मशाला अच्छे से लगती है |
  • चिकन को धीमी आंच पे पकाये |

 

तो कैसी लगी हमारी तंदूरी चिकन रेसिपी….आशा है आपको ये विधि पसंद आयी होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है जो कि मैंने अभी तक नहीं लिखा है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है और मैं अपने अगले पोस्ट में उस रेसिपी के बारे में बता दूंगी |


रोटी तो सब लोगो के घर में बच जाती है पर क्या आपको पता है कि बची हुई रोटी से भी स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया जा सकता है मसाला रोटी एक ऐसा ही व्यंजन है । इसे बनाना बहुत ही आसान है।


आइये जानते है इसे कैसे बनाया जाता है,
सबसे पहले रोटी को तवे पर सेक कर क्रिस्पी कर लें पापड़ की तरह क्रिस्पी कर लें ।नमक, प्याज़, टमाटर, काली मिर्च के मिश्रण को इसके ऊपर फैला दें ।
हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम केचअप के साथ सर्व करें।
 

Chicken Do Pyaza ।। चिकन दो प्याजा ।।


चिकन दो प्याजा एक स्वादिष्ट मांसाहारी  व्यंजन है जिसे ज्यादातर रोटियों या नान के साथ पसंद किया जाता है।
चिकन दो प्याज ऑथेंटी रेसिपी या ढाबा स्टाइल चिकन दो प्याज रेसिपी के लिए सर्च कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगाह आए हैं

यह भारतीय व्यंजन मूल रूप से स्टूइंग तकनीक के साथ बनाई गई एक स्वादिष्ट करी है और अपनी समृद्ध और मोटी टमाटर की ग्रेवी के लिए प्रसिद्ध है। असाधारण स्वाद के लिए पकवान में अंडे भी जोड़े जाते हैं।


चिकन को मसालों के साथ प्याज और टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है ताकि आप सुगंध और स्वाद की अच्छी तरह से कल्पना कर सकें। पकवान आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और मुख्य पाठ्यक्रम के रूप में परोसा जा सकता है।


सामग्री

1 किलो - चिकन
1/2 किलो प्याज, छल्ले में कटा हुआ
250 ग्राम दही
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
25 ग्राम - गरम मसाला (साबूत)
2 चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच हल्दी (हल्दी)
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
250 ग्राम - टमाटर की प्यूरी
250 ग्राम - तेल
4 - उबले हुए अंडे

चिकन दो पायजा बनाने की विधि

प्याज के छल्ले भून लें, 250 ग्राम आरक्षित करें।
एक देगची में तेल गरम करें और उसमें साबूत गरम मसाला डालें।
ग्राइंडर में दही और 1/4 किलो तले हुए प्याज का पेस्ट बना लें और गरम मसाले में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
बचे हुए मसाले डालकर ठंडा करें।
फिर टमाटर प्यूरी डालें और 1/2 लीटर पानी डालते समय हिलाते रहें।
जब यह उबलने लगे तो चिकन डालकर 10 मिनट तक पकाएं। फिर 4 अंडे और 250 ग्राम प्याज के छल्ले डालें।
अच्छी तरह मिलाएं और उबाल लें। आपकी डिश बनकर तैयार है।

गर्मागर्म सर्व करें और स्वादिष्ट चिकन डो पियाजा का आनंद लें

पकाने की विधि वीडियो के लिए कृपया हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएँ






 सामग्री


1 कप मसूर दाल 

4 लहसुन 

2 हरि मिर्च

1 इंच अदरक

1 कटा प्याज़ 

1 चम्मच जीरा

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

नामक स्वादानुसार

1 बाद चम्मच धनिया पत्ती

तलने के लिए तेल


बनाने का तरीका :-


मसूर दाल को 3-4 बार धो कर 1 घंटे भीगने के लिए रख दें

एक घंटा भीगने के बाद पानी निथार लें 

हरि मिर्च, अदरक ,लहसुन की कलियाँ और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक और चिकन पेस्ट बना लें

अब प्याज़ के लंबे पतले स्लाइस काट लें


डाल के पेस्ट में जीरा पाउडर ,कालीमिर्च पाउडर, नामक और प्याज़ के स्लाइस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें

नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें और चम्मच की सहायता से पेस्ट को कड़ाही में डालें और पकोड़ों को सुनहरा होने तक तलें

आपके स्वादिष्ट मसूर दाल पकौड़े तैयार है हरी चटनी के साथ परोसें।।


  
गोभी की सूखी सब्जी बचे तो उससे वेज आलू टिक्की बनाई जा सकती है ,बस थोड़े से उबले आलू ले और सब्जी में मैश करें और कॉर्नफ्लोर के पानी मे डिप करें और नॉनस्टिक पैन में ऑयल गर्म करें और तल लें । चटपटी टिक्की तैयार है।।

टोमैटो सॉस के साथ परोसें